Maa Durga Ji Ki Aarti Hindi Mein जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।

प्रिय भक्तो आज हम आपके साथ माता अम्बे जी की आरती साझा कर रहे है। इस नवरात्रि के पावन अवसर पर आप इस आरती को गाइए और दुर्गे मा का आशीर्वाद प्राप्त करे। जय माता दी। 


जय अम्बे गौरी (Jai Ambe Gauri Aarti) 

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥

मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को।
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी।
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती।
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥

शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती।
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥

चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥

भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।
मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती।
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥


प्यारे भक्तो इस पोस्ट को अपने जानकारों के साथ भी साझा करे।


ॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ ॐ ॐ ॐ ॐॐ ॐ 

Comments

Popular posts from this blog

"अंधे का बेटा अंधा"महाभारत को लेकर लोक में प्रचलित भ्रांतियां

कोरोनोवायरस के बारे में लोग इतने भयभीत हैं कि वे विक्रेताओं से खरीदे सब्जियों और फलों को धोने के लिए घंटों बिताते हैं। क्या कुछ विशेषज्ञ स्पष्ट कर सकते हैं कि क्या कोरोनोवायर फलों और सब्जियों पर जीवित रहते हैं और यदि हाँ, तो उनसे कैसे छुटकारा पाए?